मदर डेयरी 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगी

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

मदर डेयरी ने बढ़ती लागत के चलते गुरुवार से दूध की कीमतों में 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली-एनसीआर की सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने आखिरी बार 14 मई, 2026 को कीमतें बढ़ाई थीं। इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में संशोधन किया गया था। सूत्रों के अनुसार, मदर डेयरी ने 12 नवंबर से अपने दूध के विभिन्न प्रकारों की उपभोक्ता कीमतों में 2-4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि किसानों से दूध की खरीद कीमतों में वृद्धि हुई है, जिसके चलते कंपनी को इनपुट लागत में हुई वृद्धि का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है।

मदर डेयरी अपने खुद के आउटलेट्स, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। दूध की बिक्री से प्राप्त आय का 75-80 प्रतिशत किसानों को दिया जाता है। कुल मिलाकर, यह प्रतिदिन 50 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है। फुल क्रीम दूध (पाउच) अब ₹72 की जगह ₹76 प्रति लीटर और टोंड मिल्क (पाउच) ₹60 से बढ़कर ₹62 प्रति लीटर हो गया है। गाय का दूध अब ₹62 की जगह ₹65 प्रति लीटर और डबल टोंड दूध ₹54 से बढ़कर ₹56 प्रति लीटर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, किसानों से दूध की खरीद लागत (Procurement Price) में बढ़ोतरी हुई है. कंपनी अपनी कुल बिक्री का लगभग 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा दूध उत्पादक किसानों को देती है।

The post मदर डेयरी 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)