दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई , जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। घटना की सूचना सुबह करीब 9.50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा से मिली। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। पानी की टंकियों और बचाव वाहनों सहित कम से कम छह दमकल इकाइयों को घटनास्थल पर भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। कई लोग घायल हुए हैं। हमें सुबह 9.50 बजे सूचना मिली। एनडीएमसी, दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) और एमसीडी की टीमें बचाव अभियान में लगी हुई हैं। प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद नईम ने बताया, “यह घटना लगभग 9:00 या 9:30 बजे घटी। हम सो रहे थे तभी हमें एक ज़ोरदार आवाज़ सुनाई दी। हम सब उठकर बाहर भागे। हमें लगा कि हमारा अपना घर गिर रहा है। जब हमने देखा तो पता चला कि बगल में बन रहा घर गिर रहा था, घायल मज़दूरों में से एक ने बताया कि इस इमारत का निर्माण पिछले 3-4 महीनों से चल रहा था।
The post दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
