2027 में मुख्यमंत्री चेहरे पर बोले डिप्टी सीएम- भाजपा में कमल का फूल ही चेहरा, विधायकों के जरिए होता है सीएम का चयन
आदित्य टाइम्स संवाद
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार सुबह जौनपुर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा की राजनीतिक स्थिति को लेकर बड़ा दावा करते हुए उन्होंने कहा कि 2047 तक भाजपा जाने वाली नहीं है और सपा-कांग्रेस आने वाली नहीं है।
2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा में कमल का फूल ही चेहरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में मुख्यमंत्री का चयन विधायकों के माध्यम से होता है और विधायक ही तय करते हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा।
वहीं, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने इन दलों को प्राइवेट लिमिटेड पार्टियां करार दिया। उनके बयान से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के आत्मविश्वास और विपक्षी दलों के प्रति हमलावर राजनीतिक रुख की झलक देखने को मिली।
2047 तक भाजपा जाने वाली नहीं, सपा-कांग्रेस आने वाली नहीं : केशव प्रसाद मौर्य
By -
बुधवार, नवंबर 25, 2026
0
Tags:

