गंदगी से कराह रहा जौनपुर, बजबजाती नालियां दे रहीं बीमारियों को न्योता;* *सेनगर पालिका के दावे फेल,*

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

✍️ पत्रकार नागेन्द्र माली
*पुराना मछरहट्टा और चहरसू चौराहे सहित कई इलाकों में सफाई व्यवस्था बदहाल,*
*नगर पालिका के दावों पर उठे सवाल*

*जौनपुर।* शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। शहर के ओलंदगंज, पुराना मछरहट्टा और चहरसू चौराहा सहित विभिन्न इलाकों में फैली गंदगी, बजबजाती नालियां और जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। नालियों से उठती तेज दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बदबू के बीच सरकारी कर्मचारि अपनी नियमित ड्यूटी करने को मजबूरहै।
शहर के कई हिस्सों में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से उनमें कचरा जमा है। गंदगी और दूषित पानी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही संक्रामक एवं संचारी रोगों का खतरा भी मंडराने लगा है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। एक तरफ स्वच्छता अभियान के जरिए साफ-सुथरे शहर का संदेश दिया जाता है, वहीं दूसरी तरफ सड़कों और नालियों की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन नियमित सफाई के अभाव में कई स्थानों पर गंदगी जमा रहती है।
नालियों की समय से सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध फैल रही है। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को दिनभर बदबू के बीच रहना पड़ रहा है।
सवालों के घेरे में सफाई व्यवस्था
शहरवासियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर नगर पालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था धरातल पर कब दिखाई देगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी इन इलाकों का निरीक्षण कर नियमित सफाई सुनिश्चित करेंगे? लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नालियों की सफाई, कूड़े का नियमित उठान और दवा छिड़काव जैसी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा, ताकि शहरवासियों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)