पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जारी किए तबादला आदेश, तीन निरीक्षकों को गैर जनपद के लिए किया गया कार्यमुक्त
जौनपुर। जिले की कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई थानों के प्रभारी निरीक्षकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन और अन्य इकाइयों से नई तैनाती दी गई है।
जारी फेरबदल के अनुसार निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक शाहगंज बनाया गया है। निरीक्षक दीनदयाल पांडेय को पुलिस लाइन से कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक रमेश यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक जफराबाद नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक अखिलेश कुमार को एएसपी कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक मीरगंज बनाया गया है। निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सिकरारा की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जनसंपर्क व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। निरीक्षक पन्नीलाल को जनसंपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि निरीक्षक विपिन कुमार सिंह को पुलिस लाइन से जनसंपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस फेरबदल में खुटहन के पूर्व थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह को केराकत कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं केराकत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे अमरेंद्र कुमार पांडेय को गैर जनपद स्थानांतरण के क्रम में कार्यमुक्त कर दिया गया है।
इसके अलावा मछलीशहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे अमित कुमार सिंह और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामा तिवारी को भी गैर जनपद के लिए कार्यमुक्त किया गया है। मीरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह का तबादला एसओजी में किया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल के बाद जिले के कई थानों और महत्वपूर्ण शाखाओं में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं। अब देखना होगा कि नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
आवाज़ न्यूज़ | स्वतंत्रता, समानता, निष्पक्षता एवं सामाजिक न्याय
