*बड़ागांव बाजार में चाय की मड़ई में आग लगी*

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

*छह महीने में चौथी बार जली दुकान; संचालक ने बिजली के तारों की शिकायत की थी*

शाहगंज जौनपुर lशाहगंज तहसील क्षेत्र के बड़ागांव बाजार में शुक्रवार रात चाय की मड़ई में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मड़ई का करीब आधा हिस्सा जल गया। पिछले छह महीने में यहां आग लगने की यह चौथी घटना है।

दुकान संचालक वाहिद अली ने बताया कि मड़ई के ऊपर से 440 वोल्ट की बिजली की तार गुजरती है। उनके मुताबिक, ओवरलोड होने पर तार गिरता है और इससे पहले भी मड़ई में आग लग चुकी है।

वाहिद अली ने बताया कि उन्होंने स्थानीय बिजली कर्मचारियों और शाहगंज बिजली उपखंड के अवर अभियंता संतोष कुमार यादव से शिकायत की थी। मड़ई के अंदर चाय की गुमटी है, जहां गांव के लोग जुटते हैं। यहां बिजली विभाग का कैंप भी लगता है।

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे तार जलने से मड़ई में आग लगी थी। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझा दी। इसके बाद संविदा बिजली कर्मचारी असद अली से शिकायत की गई। संचालक के मुताबिक, उन्हें आश्वासन मिला।

शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से फिर आग लगी। रात में वहां कोई मौजूद नहीं था, इसलिए मड़ई का करीब आधा हिस्सा जल गया।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)