बदलापुर : पूर्व विधायक बाबा दुबे की साइकिल यात्रा ने कर दी चुनावी सर गर्मी तेज

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर की माटी में इस समय सियासत की बयार कुछ इस कदर बह चली है, जिसने ग्रामीण अंचलों की शांत फिज़ा में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रथम और पूर्व विधायक ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे ने अपनी बहुचर्चित जन-गण विश्वास पदयात्रा और जनसंपर्क अभियानों के क्रम को आगे बढ़ाते हुए, जब वे और उनके भाई प्रदेश के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री प्रेमप्रकाश दुबे उनके पुत्र प्रदेश के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री शनि दुबे तथा उनके समर्थक बुद्धवार को साइकिल व पारंपरिक जन-परिवेश के साथ सड़कों पर उतरे, तो राजनीतिक गलियारों में कयासों और चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

साइकिल के पैडल पर बढ़ते कदम और रामनगर से बटाऊवीर शाहपुर होते हुए इन्दिरा चौक पर गुजरता यह कारवां केवल एक राजनीतिक शक्ति-प्रदर्शन नहीं, बल्कि उस पुरानी आत्मीयता को टटोलने की कोशिश प्रतीत होता है, जो कभी ग्रामीण जीवन की धुरी हुआ करती थी। बाबा दुबे के इस अभियान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बदलापुर की सरजमीं पर जब भी ‘बाबा’ निकलते हैं, तो राजनीतिक तापमान में स्वतः गर्माहट आ जाती है।

स्थानीय चौक-चौराहों से लेकर चाय की दुकानों तक, हर जुबान पर इसी यात्रा की चर्चा है। समर्थकों में जहां उत्साह का ज्वार है, वहीं विरोधी खेमे में इस बढ़ती सक्रियता ने नए सिरे से समीकरण साधने की सुगबुगाहट पैदा कर दी है। जन-गण साइकिल एवं पदयात्रा के जरिए वे सीधे जनता के द्वार पहुंचकर संवाद स्थापित कर रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आगामी चुनावों से पहले बदलापुर का राजनीतिक मंच अभी से सजने लगा है। राम नगर से साइकिल यात्रा के पूर्व महेंद्र सेठ, दयाशंकर तिवारी ,दिनेश गुप्ता ने माल्यार्पण कर गाजे बाजे के बीच साइकिल यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद भारी संख्या में पूर्व विधायक बाबा दुबे तथा पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अरुण दुबे तथा प्रेमप्रकाश दुबे पर गुलाब के फूल की पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत किया। साइकिल यात्रा में प्रमोद शर्मा ,विमल मिश्रा महेंद्र सेठ दयाशंकर तिवारी,शुभम तिवारी, विकास तिवारी, पिंटू यादव, दुष्यंत दुबे , दिनेश यादव , सुरेश गुप्ता , हरिश्चंद्र , राजेश तिवारी खन्ना आदि लोग शामिल थे।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)