सड़क दुर्घटना में दो की हुई मौत, परिजनों में कोहराम

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0
सड़क दुर्घटना में दो की हुई मौत, परिजनों में कोहराम



जौनपुर। अलग-अलग अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई सूचना में पहुंची पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई।

बताया जाता है कि शनिवार दोपहर अंबेडकर नगर जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी संतोष पाण्डेय उम्र लगभग 46 वर्ष पुत्र राज नारायण पांडेय बाइक से कहीं जाते समय शाहगंज जेसिस चौराहे के पास रोडवेज बस की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थानीय लोगों द्वारा भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी घटना शुक्रवार शाम की है मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी विजय बहादुर बिंद उम्र लगभग 52 वर्ष पुत्र साधू राम बिंद गांव के पास ही से कहीं पैदल जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।जब तक इन्हें अस्पताल भर्ती करवाया जाता मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्रोत: Hind ki Awaaz


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)