जौनपुर।खुटहन थाना क्षेत्र पिलकिछा गांव नक़वी पुरवा में शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पिलकिच्छा (नकवी) काशी प्रजापति के भाई बाबूराम प्रजापति खुटहन पिलकिच्छा वाले रोड पर ठेला लगाकर (चाट पानी पूरी) अपना जीविकोपार्जन करते थे। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान से पैदल साइकिल पर घर का सामान लेकर जा रहे थे साथ में एक बेटी साइकिल पर रखा सामान पकड़ी हुई थी । इसी दौरान शेरापट्टी गांव निवासी रोशन यादव की बाइक से साइकिल के पीछे उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक साइकिल को कुचलते हुए आगे जाकर गिर गई। हादसे में बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गए और बेटी को भी चोट आयी ।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने बाइक को पकड़ लिया और घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दुर्घटना में शामिल बाइक हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
स्रोत: Hind ki Awaaz

