✍️नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
*बदलापुर चौराहे पर परिजनों से बिछड़कर रो रही थी मासूम, पुलिस की तत्परता से परिवार में लौटी खुशियां*
*जौनपुर।* जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता से चार वर्षीय मासूम बच्ची को उसके परिजनों से मिला दिया गया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बदलापुर पुलिस ने चौराहे पर परिजनों से बिछड़ी बच्ची को सकुशल बरामद कर आवश्यक पहचान एवं सत्यापन के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को सूचना मिली कि बदलापुर चौराहे पर करीब चार साल की एक बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ जाने के कारण रो रही है। चौराहे पर पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और प्रचार-प्रसार कर बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की।
