Jaunpur Newa दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, सात घायल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0
Jaunpur Newa दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, सात घायल



जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कटहरी गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जमकर मारपीट की, जिसमें सात लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान जड़वती देवी (65), नीतू मौर्य (35), संजय मौर्य (43), रीना मौर्य (40), विजय मौर्य (32), नितिन मौर्य (20) और सुषमा मौर्य (38) के रूप में हुई है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
फिलहाल मारपीट के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्र


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)