Jaunpur news मंदिर से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत; 15 वर्षीय किशोर घायल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

सिकरारा थाना क्षेत्र के बराई पार गांव के पास हुआ हादसा, घायल किशोर का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के बराई पार गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार या अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे स्थित मंदिर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान सिकरारा थाना क्षेत्र के दोना पार गांव निवासी करीब 22 वर्षीय अनुज प्रजापति पुत्र राजकुमार प्रजापति के रूप में हुई है। उनके साथ बाइक पर गांव का ही 15 वर्षीय किशोर सवार था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बराई पार गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर मंदिर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल किशोर को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी और पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)