Jaunpur News जौनपुर में चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, कई उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

सरायपोख्ता, सिपाह, राज कॉलेज और जफराबाद चौकी पर नई तैनाती; शंकरमंडी चौकी प्रभारी के कार्यक्षेत्र में नहीं हुआ बदलाव

जौनपुर। जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था में फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने गुरुवार देर रात कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। जारी आदेश के तहत अलग-अलग थानों और चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार सिपाह चौकी प्रभारी आलोक कुमार त्रिपाठी को सरायपोख्ता चौकी की कमान दी गई है। सरायपोख्ता चौकी प्रभारी रहे राहुल रंजन के निलंबन के बाद यह पद करीब एक सप्ताह से रिक्त चल रहा था। वहीं जलालपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक आशीष पांडेय को सिपाह चौकी प्रभारी बनाया गया है।

इसी क्रम में राज कॉलेज चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव को जफराबाद कस्बा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जफराबाद चौकी प्रभारी रहे राधेश्याम सिंह अब राज कॉलेज चौकी का कार्यभार संभालेंगे।

इस फेरबदल में शंकरमंडी चौकी प्रभारी कंचन पांडेय की तैनाती यथावत रखी गई है। उनकी लंबे समय से एक ही चौकी पर तैनाती को लेकर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि वह करीब चार वर्षों से यहां प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।

हालांकि, उनकी तैनाती की अवधि और इस संबंध में लागू स्थानांतरण संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। ऐसे में इस मामले में विभागीय स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)