Jaunpur News प्रेमिका से मिलने आधी रात पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ा, फिर मंदिर में सात फेरों के साथ हुआ प्रेम का अंत

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

खुटहन क्षेत्र के गांव में देर रात हुई घटना के बाद थाने में चली घंटों पंचायत, दोनों परिवारों की सहमति से संपन्न हुआ विवाह

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात प्रेम प्रसंग का मामला उस समय दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया, जब प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और परिवारों की सहमति से प्रेमी युगल का विवाह करा दिया गया।

बताया जाता है कि करौंदीकला थाना क्षेत्र के हिंदुआबाद गांव निवासी युवक का खुटहन क्षेत्र की एक युवती से कई वर्षों से प्रेम संबंध था। गुरुवार की रात युवक चुपचाप युवती के घर पहुंच गया और उसके कमरे में चला गया। इसी दौरान कमरे से बातचीत की आवाज सुनकर युवती के परिजनों को संदेह हुआ।

परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो युवती ने दरवाजा खोला। कमरे के अंदर युवक को मौजूद देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों के परिजन भी पहुंच गए।

थाने में काफी देर तक चली बातचीत और पंचायत के बाद पता चला कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। दोनों के स्वजातीय होने और विवाह की इच्छा जताने पर परिवारों ने आपसी सहमति से उनकी शादी कराने का फैसला किया।

इसके बाद कोकना स्थित भगवान विष्णु मंदिर परिसर में दोनों परिवारों और परिचितों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया। देर रात शुरू हुआ मामला आखिरकार विवाह के बंधन में बदल गया।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)