Jaunpur News मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा नेता तनुज पाण्डेय

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

ने निकाली बाइक रैली

बदलापुर/ जौनपुर
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती के मौके पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र-364 से सपा नेता तनुज पाण्डेय के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ उनके निवास स्थान आशामधुपुर से हुई। इसके बाद बाइक रैली पूरालाल, सिंगरामऊ, बदलापुर और ऊसराबाजार होते हुए महराजगंज तिराहे पर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने आयोजित एक मैरिज हाल में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रैली का शुभारंभ और समापन के दौरान बैंड-बाजे के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सपा विधानसभा बदलापुर अध्यक्ष रामजतन यादव, नेहा मिश्रा समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन के बाद सपा नेता तनुज पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने किसान, नौजवान और गरीब तबके के लोगों के हितों को भी प्राथमिकता देने की बात कही।
ज्ञातव्य हो कि तनुज पाण्डेय बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक पद के दावेदार के रूप में भी चर्चा में हैं।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)