Jaunpur news “क्षय मुक्त भारत के लिए जोश जरूरी”

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

बदलापुर / जौनपुर
ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ पर संस्था द्वारा गोद लिए गए बदलापुर के क्षय रोगियों को पोषाहार वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक वर्मा ,बदलापुर के एस टी एस तरुण कुमार, संस्था की पदाधिकारी विभा सिंह एवं संस्था के सभी स्टाफ उपस्थित रहे ।
संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने बताया कि, टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं ,कई तरह की टीम बनाई जा रही हैं। जिसमें जोश टीम भी है l लेकिन हम सभी का भी कर्तव्य है कि इसको सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करें /
डॉ अभिषेक वर्मा ने उपस्थित सभी क्षय रोगियों को विशेष रूप से सही समय पर दवा का सेवन और खान-पान के बारे में सलाह दीl उन्होंने संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजू सिंह एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि, संस्था के द्वारा नियमित रूप से टीबी मरीजों को पोषाहार वितरण कार्यक्रम एवं उनके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसका आप सभी लोग लाभ लीजिए l ठंड का मौसम शुरू हो रहा है इसलिए सभी को विशेष ध्यान देने की जरूरत हैl तरुण कुमार ने भी उपस्थित मरीजों के अन्य समस्याओं का समाधान कियाl कार्यक्रम का संचालन विभा सिंह ने किया ।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)