Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर।उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विकासखण्ड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय प्रेमापुर नटान का औचक स्थलीय निरीक्षण अपरान्ह 12ः15 पर किया गया।
निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका श्रीमती सरिता सिंह 08 जुलाई 2024 से बाल्य देखभाल अवकाश पर पायी गयी, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023-24 से अद्यतन पाई गई। विद्यालय में कुल नामांकित 71 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 42 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह् भोजन योजना के अन्तर्गत दाल-चावल बना था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के छात्रों की अनुपस्थिति को छात्र उपस्थिति पंजिका पर दर्ज नहीं की गई पाई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र उपस्थिति पंजिका में छात्रों की अनुपस्थिति को दर्ज नहीं करना प्रथम दृष्टया मध्यान्ह् भोजन योजना का दुरुपयोग किया जाना प्रतीत होता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा मध्यान्ह् भोजन पंजिका में गत तीन कार्य दिवसों में छात्रों के लाभार्थी संख्या क्रमशः 44, 43, 48 दर्ज पाई गई। विद्यालय प्रागढ़ साफ-सुथरा पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय परिसर की बाउन्ड्री वाल का निर्माण नहीं हुआ था। जिस पर मौके पर ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ग्राम प्रधान से दूरभाष से वार्ता कर बाउन्ड्री वाल निर्माण कराने कर अनुरोध किया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापिका 03 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, निर्धारित समयावधि के अन्दर स्पष्टीकरण न प्राप्त होने के दशा में सम्बन्धित के विरुद्व नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कर दी जायेगी।