Jaunpur News जौनपुर के डा. सत्येन्द्र सिंह एवं डा. आरपी यादव प्रादेशिक टीम में किये गये शामिल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0


जौनपुर। आइडियल होमियोपैथिक वेलफेयर आर्गनाइजेशन (I.H.W.O.) उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सोनभद्र में संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2024-2026 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। यह चुनाव डा० मनोरंजन पाल कोलकाता चुनाव पर्यवेक्षक एवं डा० जे०एन० सिंह चुनाव अधिकारी की देख—रेख में सर्वसम्मति से हुआ। चुनाव के उपरान्त की गयी घोषणा के अनुसार डा० दिनेश त्रिपाठी वाराणसी अध्यक्ष, डा० कुसुमाकर राय राबर्ट्सगंज उपाध्यक्ष, डा० ईश्वरचन्द्र विद्यासागर गुप्ता प्रयागराज उपाध्यक्ष, डा० आर०पी० यादव मछलीशहर—जौनपुर महासचिव, डा० दलजीत सिंह रायबरेली सहायक सचिव

एवं डा० सत्येन्द्र सिंह जौनपुर कोषाध्यक्ष चुने गये। इस पर उपस्थित साथियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस आशय की जानकारी डा. राम नारायण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)