Jaunpur News घाट नहाने गया पौत्र गोमती में डूबा,तीन अन्य किशोरों को लोगों ने बचाया,मचा कोहराम

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 

आदित्य टाइम्स संवाद 

 जफराबाद।क्षेत्र के जगदीशपुर पम्प कैनाल के पास गोमती नदी में रविवार को दादी के मौत पर घाट नहाने गया 14 वर्षीय पौत्र गोमती नदी में डूब गया।नदी में डूब रहे तीन अन्य किशोरों को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया।

ज्ञात हो शिवपुर गांव निवासी धुरेन्द्र सिंह की माता प्रभावती सिंह पत्नी स्वर्गीय राधेमोहन सिंह का तीन अक्टूबर को निधन हो गया था।उनके निधन के बाद घाट नहाने का काम गोमती नदी में हो रहा था।दादी के घाट नहाने नितिन भी जाता था।उसी दौरान नितिन सिंह पुत्र धुरेन्द्र सिंह अपने हम उम्र चार पांच लड़को के साथ नदी में नहाने लगा।देखते ही देखते उक्त चारों किशोर नदी में डूबने लगे।वहां मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए तीन किशोरों को बचा लिया।परन्तु नितिन का कही पता नही चल सका।लोग लगातर प्रयास कर रहे है।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने  गोताखोरों को बुलवाकर नितिन की खोजबीन में लगे हैं।हालांकि अभी तक उसका पता नही चल सका है।कई टीम लगातार प्रयास कर रही हैं।घटना के बाद से परिवार में बज्रपात हो गया।नितिन की माँ घटना के बाद अचेत हो गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website AAWAZ NEWS uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!