Jaunpur News जनपद में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 कलेक्ट्रेट, विकास भवन और पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने ध्वजारोहण कर संविधान की शपथ दिलाई और पौधरोपण किया। उन्होंने सभी को संविधान के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

पुलिस लाइन में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अन्य कार्यक्रमों में गांधी और अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अधिकारियों ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला।

उपस्थित रहे: जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु और अन्य अधिकारी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)