Jaunpur News गभिरन ग्राम प्रधान उपचुनाव: संगीता देवी ने 217 मतों से दर्ज की जीत

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



खुटहन, जौनपुर (आवाज़ न्यूज़ )। स्थानीय क्षेत्र के गभिरन गांव में हुए प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को संपन्न हुई। पूर्व प्रधान स्व. फूला देवी की पुत्रवधू संगीता देवी ने 217 मतों से जीत दर्ज कर सास की विरासत को कायम रखा।

चुनाव परिणाम और विजेता की घोषणा

गांव की पूर्व प्रधान फूला देवी के असामयिक निधन (5 माह पूर्व) के कारण यह सीट रिक्त थी। अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित इस सीट पर संगीता देवी (पत्नी राजकुमार गौतम), मनोरमा देवी और सीमा देवी ने दावेदारी की थी।

  • कुल मतदान: 930
  • संगीता देवी: 508 मत
  • मनोरमा देवी: 291 मत
  • सीमा देवी: 117 मत
  • कैंसिल वोट: 14

मतगणना के बाद संगीता देवी को 217 मतों से विजयी घोषित किया गया। बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं

गांव के विकास का संकल्प

जीत के बाद संगीता देवी ने कहा, "गांव का सर्वांगीण विकास मेरी सास का सपना था, जिसे वे पूरा नहीं कर सकीं। अब इसे साकार करना मेरा कर्तव्य होगा। यही मेरी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website AAWAZ NEWS uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!