Jaunpur News सरायख्वाजा पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार, घरेलू विवाद से बढ़ रहा था तनाव

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 

सरायख्वाजा पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार, घरेलू विवाद से बढ़ रहा था तनाव


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद और पुराने मामले को लेकर बढ़ रहे तनाव के बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग आपसी रंजिश को लेकर फौजदारी करने की तैयारी में थे।


घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर दिया गया है।


गिरफ्तार हुए लोग


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है—


देवेश सिंह (18) पुत्र राम जनम सिंह, ग्राम गड़ैला


लक्ष्मीकांत यादव (25) पुत्र मन्तालाल यादव, खम्हौरा


विजय यादव (21) पुत्र मन्तालाल यादव, खम्हौरा


साहबलाल (59) पुत्र स्व. राम पलट यादव, इटौरी


पवन कुमार गौतम (26) पुत्र सुरेश, पोटरिया


रोशन लाल गौतम (35) पुत्र राम दुलार, पोटरिया


रजनीश (37) पुत्र राजकुमार, समसपुर पनियरिया


राजा (19) पुत्र नीरज, समसपुर पनियरिया



सभी आरोपी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।


पुलिस की टीम


इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ऋषिदेव यादव, उपनिरीक्षक रितेश कुमार द्विवेदी और उपनिरीक्षक बृजेश सिंह समेत पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।


स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद बढ़ने की आशंका पहले से बनी हुई थी। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से गांव में तनाव कम हुआ है और हालात काबू में हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)