Jaunpur news मल्हनी विधानसभा विधायक लकी यादव की बहन कंचन यादव का निधन, जिले में शोक की लहर

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर। जिले की मल्हनी विधानसभा से विधायक लकी यादव की बहन एवं पूर्व मंत्री, सांसद स्व. पारसनाथ यादव की पुत्री कंचन यादव का बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।


कंचन यादव अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। अचानक हुए इस दुखद निधन से न केवल यादव परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।


स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)