Jaunpur news जौनपुर: पारिवारिक विवाद में पत्नी ने पति की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 





बरसठी, जौनपुर। जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त 2025 को गनेशपुर निवासी शिवकुमार (35 वर्ष) का अपनी पत्नी गीता देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान गीता देवी ने घर में रखा बांस का मोटा डंडा उठाकर पति के सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वादी मुकदमा रामराज पुत्र बुद्धीराम निवासी गनेशपुर की तहरीर पर बरसठी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 167/2025 धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।


प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम जिसमें उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र पटेल और महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह शामिल थे, ने अभियुक्ता गीता देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया है।


आरोपी पत्नी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)