थाना खुटहन एण्टी रोमियो पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई –
थाना खुटहन क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर इंटर कॉलेज के पास रास्ते में आने-जाने वाली महिलाओं व लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने एवं मौखिक अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति 5.0 के तहत खुटहन पुलिस टीम ने आज दिनांक 22.09.2025 को तत्काल कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
1. जितेन्द्र प्रसाद प्रजापति पुत्र बहराईची, निवासी ग्राम बनहरा थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।
2. अभिषेक प्रजापति पुत्र अखिलेश प्रजापति, निवासी ग्राम बनहरा थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0-282/25, धारा-296 बीएनएस, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष श्री चन्दन कुमार राय, थाना खुटहन जौनपुर।
2. उ0नि0 राम जनम यादव, थाना खुटहन जौनपुर।
3. हे0का0 मैनुद्दीन अंसारी, थाना खुटहन जौनपुर।
4. का0 राजकुमार यादव, थाना खुटहन जौनपुर।
5. म0का0 पूनम कुमारी, थाना खुटहन जौनपुर।