जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। यह पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर किया जा रहा है।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संशोधित कार्यक्रम और बढ़ाई गई अवधि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कलेक्टेबल और नॉन-कलेक्टेबल फार्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
जिलाधिकारी ने बताया कि
बदलापुर, शाहगंज, मल्हनी, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं, जफराबाद और केराकत विधानसभा क्षेत्रों में 100 प्रतिशत फार्मों का डिजिटाइजेशन हो चुका है,
जबकि जौनपुर विधानसभा क्षेत्र में 99.93 प्रतिशत फार्म डिजिटाइज किए गए हैं।
इस प्रकार पूरे जनपद में कुल 99.99 प्रतिशत फार्मों का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और इसे निष्पक्ष व पारदर्शी बताया।
इस अवसर पर
सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य,
भाजपा से पीयूष गुप्ता, जिला महामंत्री सुदर्शन सिंह, स्कंद कुमार पटेल, विजय कुमार पटेल, गुलाब चंद्र यादव,
सपा से हीरालाल विश्वकर्मा,
बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती,
पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगेश विश्वकर्मा,
आप के जिलाध्यक्ष प्रभारी राजेंद्र कुमार सिंह,
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान,
नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

