जौनपुर।
यू0पी0 वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की जौनपुर इकाई की वार्षिक बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जौनपुर पत्रकार भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बीते कार्यों की समीक्षा और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में यूनियन द्वारा पिछले वर्ष किए गए कार्यों और उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा की गई। सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए पत्रकार हितों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। इसके साथ ही वर्ष 2026 के लिए नए सदस्यों को जोड़ने हेतु व्यापक और प्रभावी सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक के अंत में विजय प्रकाश मिश्र को सर्वसम्मति से लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष चुना गया। इस निर्णय पर उपस्थित पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यूनियन पत्रकारों के अधिकारों और हितों की लड़ाई को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद विजय प्रकाश मिश्र ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और पत्रकार हितों के लिए निरंतर संघर्ष की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक की अध्यक्षता विजय प्रकाश मिश्र ने की, जबकि संचालन महामंत्री संतोष कुमार सोन्थालिया ने किया। बैठक के अंत में वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष आदर्श कुमार, दीपक चिटकारिया, यशवंत कुमार गुप्त (कोषाध्यक्ष) सहित डॉ. आशाराम, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार पाण्डेय, चन्द्र मणि पाण्डेय, डॉ. प्रमोद कुमार सैनी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, सतीश चन्द्र शुक्ल ‘सतपथी’, शिव कुमार गुप्त, बिहारी लाल यादव, संजय कुमार शुक्ल, विनोद कुमार यादव, राजेश कुमार गुप्त, अमरेश कुमार पाण्डेय, जनार्दन मिश्र, मोहर्रम अली, प्रेम प्रकाश मिश्र, आलोक सिंह, दीपक कुमार मिश्र, सुधाकर शुक्ल, बृजेश कुमार मिश्र, रविकांत, सचिन श्रीवास्तव, नीरज यादव, ऋतिक अरोड़ा, वीरेंद्र पाण्डेय, जुबेर अहमद, अमित कुमार मिश्र, आरिफ अंसारी, अजीत सिंह, विकास शुक्ल, उमेश यादव, आनंद मिश्र, ओमप्रकाश दूबे, संजय उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
(आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर)

