Jaunpur News जौनपुर: पाक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर।

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में थाना बक्शा पुलिस ने पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक परमानंद त्रिपाठी द्वारा हमराही पुलिस कर्मियों के साथ की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना बक्शा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 478/25, धारा 65(1)/351(3) बीएनएस एवं 3/4(1) पाक्सो एक्ट के अभियुक्त संदीप गौतम पुत्र बेचन गौतम, निवासी ग्राम धनियामऊ, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर (उम्र लगभग 22 वर्ष) को मुखबिर की सूचना पर धनियामऊ–सरायहरखू ओवरब्रिज के पास से सोमवार 6 जनवरी 2026 को सुबह 8:45 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

📌 गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु.अ.सं. 478/25

धारा 65(1)/351(3) बीएनएस व 3/4(1) पाक्सो एक्ट, थाना बक्शा, जौनपुर।

मु.अ.सं. 306/24

धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस, थाना बक्शा, जौनपुर।

👮‍♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक परमानंद त्रिपाठी, थाना बक्शा

हेड कांस्टेबल आदर्श कुमार सिंह, थाना बक्शा

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)