चंद्रजीत यादव आवाज़ न्यूज़
जौनपुर। पत्रकारों की आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर क्रांतिकारी पत्रकार परिषद (केपीपी) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम केंद्रीय प्रमुख अनिल दूबे ‘आजाद’ की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
ज्ञापन में पत्रकारों की बदहाल आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई। संगठन का कहना है कि जिला, तहसील, ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर कार्यरत अधिकांश पत्रकार अवैतनिक या अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग
संगठन ने पत्रकारों को न्यूनतम मजदूरी का दर्जा देने, सामाजिक सुरक्षा योजना लागू करने तथा मीडिया आयोग के गठन की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि जब मनरेगा मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी और कार्यघंटे तय हैं, तो 24 घंटे सामाजिक दायित्व निभाने वाले पत्रकारों को भी न्यूनतम वेतन और सुरक्षा मिलनी चाहिए।
मुख्य मांगों में शामिल हैं:
पत्रकारों के लिए न्यूनतम वेतन की गारंटी
ग्राम पंचायत स्तर तक सरकारी विज्ञापन एवं विज्ञापन कमीशन व्यवस्था
पत्रकारों व उनके परिवार के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा
शिक्षा में विशेष रियायत
पत्रकार कल्याण कोष से सक्रिय पत्रकारों की आर्थिक सहायता
संगठन ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता करने में कठिनाई महसूस करते हैं। यदि लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है तो पत्रकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना अनिवार्य है।
नवागत पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र भेंट किया।
प्रदेश प्रभारी तरुण शुक्ला ने कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं को लेकर प्रदेश स्तर पर सक्रिय है और किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा।
जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश प्रभारी अनुराग मिश्रा, पूर्वांचल प्रभारी सिराज अहमद, जिला प्रभारी प्रकाश शर्मा, देवेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजय बहादुर, जिला कोषाध्यक्ष मिथिलेश यादव, जिला सचिव नसरुद्दीन, वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा, तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, तहसील सचिव विनोद कुमार यादव, तहसील महासचिव मनोज सिंह, ब्लॉक मीडिया प्रभारी इंद्रेश यादव, मायाकांत यादव, धर्मेंद्र बिंद (ब्लॉक महासचिव खुटहन), डॉ. अमित, कमर अब्बास, तौफीक उर्फ लड्डन सहित जनपद भर के सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।
.png)

