जौनपुर। क्रांतिकारी पत्रकार परिषद (केपीपी) के केंद्रीय प्रमुख अनिल दूबे आजाद के निर्देश पर संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अधिकारियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र भेंट किया गया तथा पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी तरुण शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों के साथ बढ़ती उत्पीड़न की घटनाएं चिंता का विषय हैं। संगठन पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।
केंद्रीय प्रमुख अनिल दूबे आजाद ने कहा कि परिषद देश के विभिन्न प्रदेशों में विस्तार कर रही है और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर संगठन पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा।
बैठक के दौरान अनुराग मिश्रा को दिल्ली प्रदेश प्रभारी तथा सिराज अहमद को पूर्वांचल प्रभारी घोषित किया गया। दोनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही राकेश शर्मा को सदस्यता दिलाकर संगठन में शामिल किया गया।
कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय बहादुर, जिला कोषाध्यक्ष मिथिलेश यादव, जिला सचिव नसीरुद्दीन, जिला प्रभारी प्रकाश शर्मा, पूर्वांचल महासचिव देवेश मिश्रा, तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, तहसील सचिव विनोद कुमार, तहसील महासचिव मनोज सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, ब्लॉक मीडिया प्रभारी इंद्रेश यादव, मायाकांत यादव, धर्मेंद्र बिंद (ब्लॉक महासचिव खुटहन), डॉ. अमित, कमर अब्बास, तौफीक उर्फ लड्डन सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और संगठनात्मक एकता के माहौल में संपन्न हुआ।
.png)


