Jaunpur News पास कार की टक्कर से टेंपो पलटा, 7 महिलाएं गंभीर घायल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

Aawaz News 



जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मखमेलपुर गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार की टक्कर से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया, जिसमें सवार सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे एक टेंपो शहर की ओर जा रहा था, जिसमें महिलाएं सवार थीं। जैसे ही टेंपो मखमेलपुर गांव के पास पहुंचा, तभी शाहगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे में इंद्रशीला देवी (58) पत्नी राधेश्याम कश्यप और उनकी बहू काजल कश्यप (24) पत्नी प्रवेश कुमार कश्यप, दोनों निवासी छतौरा थाना सराय ख्वाजा, गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इसके अलावा रानी (30) पत्नी बाबूलाल निवासी बीबीपुर थाना खेतासराय, प्रेमा देवी (40) पत्नी शेषमणि निवासी कौड़िया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, रीना देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी कौड़िया थाना फूलपुर, उर्मिला देवी (29) पत्नी महेश निवासी बड़ा गांव थाना शाहगंज तथा रीता देवी (38) पत्नी रामसागर निवासी बड़ा गांव थाना शाहगंज भी घायल हो गईं।

घटना थाना सराय ख्वाजा से चंद कदमों की दूरी पर होने के कारण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने टेंपो और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है, जबकि हादसे को अंजाम देने वाली कार चालक सहित मौके से फरार हो गई। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)