AawazNews
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजनों की सूचना पर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलुआ गांव निवासी सिराजुद्दीन (25) पुत्र मोहम्मद तैयब शुक्रवार शाम किसी पारिवारिक बात को लेकर नाराज हो गया। इसी दौरान उसने संदिग्ध हालत में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे घबराए हुए युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल युवक की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
.png)
