Aawaz News
14 मार्च को जौनपुर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
जौनपुर। सिविल जज (सी०डि०) एवं सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर सुशील कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत में राजस्व, बैंक ऋण, विद्युत बकाया, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम वाद, आपराधिक शमनीय वाद सहित अन्य मामलों का समाधान कराया जा सकता है।
अधिकारियों ने अधिक से अधिक वादकारियों से अपील की है कि वे लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का त्वरित और नि:शुल्क निस्तारण कराएं। लोक अदालत में समझौते के आधार पर पारित निर्णय अंतिम होता है और उसके विरुद्ध अपील का प्रावधान नहीं होता।
.png)
