जौनपुर। जनपद में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
🚨 पहला हादसा: ट्रेलर की टक्कर से छात्र की मौत
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहटी उत्तरी बस्ती निवासी केशव प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र आशुतोष भारती बुधवार सुबह साइकिल से पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान रसूलपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
🚨 दूसरा हादसा: बाइक भिड़ंत में युवक की मौत
दूसरी घटना जलालपुर थाना क्षेत्र की है। कीरतपुर गांव निवासी रवि सोनकर (22 वर्ष) पुत्र लाला सोनकर अपने जीजा सोनू के साथ बाइक से धर्मपुर बाजार गए थे। धर्मपुर और कीबिरदीपुर गांव के बीच दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें रवि गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे में जीजा सोनू और दूसरा बाइक सवार भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
.png)
