Jaunpur News सरायख्वाजा में आमने-सामने टकराईं बाइकें, तीन युवक घायल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

Aawaz News 



 सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा गांव स्थित ब्रह्म बाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

बताया गया कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया मोहल्ला निवासी मनीष यादव (28 वर्ष), प्रेमचंद (25 वर्ष) और दीपक कुमार (25 वर्ष) एक ही बाइक से जौनपुर शहर गए थे। लौटते समय कोइरीडीहा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दीपक कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)