Aawaz News
चन्दवक थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर कनौरा गांव के पास सड़क हादसे में एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार कनौरा लेबरूवा (डोभी) गांव निवासी मनोज कुमार राम (32 वर्ष), पुत्र सहेंद्र राम, रविवार रात अपनी टेलर की दुकान पर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल मनोज को 108 एंबुलेंस से बीरीबारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
.png)
