जौनपुर।
बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में युवक शुभम शुक्ला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों के साथ एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में तनाव और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित होती नजर आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुभम शुक्ला की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी, जिसके बाद मामला गंभीर बन गया था।
लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र की मदद से बरसठी पुलिस ने रसूलहा भीटा क्षेत्र से विकास यादव, सचिन पटेल, अनुज पटेल और सुमित उर्फ छोटू पटेल को पकड़ लिया। वहीं, घटना में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
सी के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है और हत्या से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी विकास यादव पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
.png)
