Jaunpur News घरेलू नाराज़गी बनी आत्मघाती कदम की वजह, दो युवाओं ने विषाक्त पदार्थ खाकर की जान देने की कोशिश

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 

घरेलू नाराज़गी बनी आत्मघाती कदम की वजह, दो युवाओं ने विषाक्त पदार्थ खाकर की जान देने की कोशिश

जौनपुर।

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घरेलू तनाव के चलते दो युवाओं ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते परिजनों की सतर्कता से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पहली घटना सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के नकहरा गांव की है। यहां विनोद कुमार का 20 वर्षीय पुत्र विक्रम बुधवार रात किसी पारिवारिक बात से नाराज़ हो गया। आक्रोश में आकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी होते ही उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

दूसरी घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की है। यहां अशोक राजभर की 18 वर्षीय पुत्री संजना को परिजनों से किसी बात को लेकर डांट-फटकार सुननी पड़ी। मानसिक तनाव में आकर उसने कीटनाशक का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे भी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल गंभीर लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)