Aawaz News
जौनपुर। जीआरपी सिपाही हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मछलीशहर संसदीय सीट से पूर्व सांसद उमाकांत यादव की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी स्थित बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया।
चिकित्सकों के अनुसार उमाकांत यादव को सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। जांच के दौरान उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ पाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें उच्च स्तरीय अस्पताल भेजने का निर्णय लिया।
बताया जा रहा है कि जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्थिति का मूल्यांकन किया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
फिलहाल उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।


