Jaunpur News नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और ब्लैक मेलिंग का झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव की एक नाबालिग किशोरी ने क्षेत्र के एक कथित झोलाछाप डॉक्टर पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


पीड़िता के अनुसार, वह अपनी मां की दवा लेने कर चौराहे स्थित एक मेडिकल स्टोर पर गई थी, जहां उसकी मुलाकात संदीप प्रजापति से हुई। आरोप है कि उसने बहाने से किशोरी का मोबाइल नंबर लिया और बाद में फोन पर आपत्तिजनक बातें करने लगा।

किशोरी का आरोप है कि एक दिन दवा लेने के दौरान आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया गया, जिसके जरिए आरोपी उसे लगातार धमकाकर शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने अपने एक साथी पवन कुमार यादव को बुलाकर दबाव बनाया। मना करने पर दोनों ने मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत सरायख्वाजा थाने में की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस की ओर से समझौते का दबाव बनाया गया।

इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)