जौनपुर। सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर जिला शाक्य मौर्य कुशवाहा महासभा द्वारा बुधवार को भव्य बाइक रैली एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों बाइक सवारों और सैकड़ों आकर्षक झांकियों के साथ शहर में विशाल रैली निकाली गई।
भण्डारी रेलवे स्टेशन से खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम प्रभारी एवं सम्राट सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप मौर्य के नेतृत्व में आयोजित यह रैली राज कॉलेज मैदान से शुरू होकर सुतहट्टी बाजार, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज, जेसीज चौराहा और सिपाह होते हुए पंचहटियां स्थित सम्राट अशोक स्तंभ पर पहुंची, जहां दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राम सकल मौर्य, महासभा के जिलाध्यक्ष कमलाकांत मौर्य, सपा नेता उदयभान मौर्य, विवेक मौर्य, प्रेमचंद्र मौर्य, विनय मौर्य, कमलेश मौर्य, रूपचंद्र मौर्य, कैलाश चंद्र मौर्य, मीडिया प्रभारी पंकज मौर्य सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
अंत में कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप मौर्य ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

