Jaunpur News : एकलव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पोटरिया टीम बनी विजेता, खुटहन को 2–0 से हराकर जीती ट्रॉफी

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। जिले के खुटहन ब्लॉक के पिल किच्छा गांव स्थित सेमरहा बाबा के स्थान पर आयोजित एकलव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में पोटरिया की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खुटहन की टीम को लगातार दो सेटों में हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

फाइनल मैच में पोटरिया टीम ने खुटहन को 15–11 और 15–6 के स्कोर से पराजित किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन और रोमांचक खेल से मैदान में मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।


प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’ ने फीता काटकर किया। वहीं नॉकआउट मुकाबलों का उद्घाटन शाहगंज के विधायक रमेश सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नरेंद्र यादव, जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी अंतिम यादव, अनिल यादव, फतेहबहादुर यादव, दिनेश सिंह, अनुराग यादव और अजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का समापन युवा समाजवादी पार्टी नेता उदयभान मौर्य द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

मैच में धर्मेंद्र यादव और ऋषि सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई।

वहीं संचालन और कमेंट्री का दायित्व नीरज यादव और शेषमैन यादव ने निभाया, जिससे मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया।

इस दौरान अरुण कुमार जायसवाल (संपादक – तीखी आवाज) भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. अभय राज निषाद, दिलीप निषाद, निरंजन निषाद, नीरज निषाद, राजकेशर निषाद और प्रियंजन निषाद सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में दर्शक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)