Jaunpur News एकलव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पोटरिया की शानदार जीत, खुटहन टीम को दी शिकस्त

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

आवाज़ न्यूज़ 



 जौनपुर। जिले के खुटहन ब्लॉक के पिल किच्छा गांव स्थित सेमरहा बाबा स्थान पर आयोजित एकलव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रोमांचक फाइनल मुकाबले में पोटरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुटहन की टीम को लगातार दो सेटों में पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

फाइनल मैच में पोटरिया टीम ने खुटहन को 15–11 और 15–6 के स्कोर से हराया। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार खेल और जोरदार स्मैश ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’ ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं की प्रतिभा निखरती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है।

वहीं नॉकआउट मुकाबलों का उद्घाटन शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल समाज को जोड़ने का सबसे मजबूत माध्यम है और युवाओं को खेल के माध्यम से अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए।

इस अवसर पर नरेंद्र यादव, जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी अंतिम यादव, अनिल यादव, फतेहबहादुर यादव, दिनेश सिंह, अनुराग यादव और अजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का समापन युवा समाजवादी पार्टी नेता उदयभान मौर्य द्वारा किया गया। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को युवाओं के लिए प्रेरणा का माध्यम बताया।

मैच में धर्मेंद्र यादव और ऋषि सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई।

वहीं संचालन और कमेंट्री का दायित्व नीरज यादव और शेषमैन यादव ने निभाया, जिससे मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह बना रहा।

इस दौरान अरुण कुमार जायसवाल (संपादक – तीखी आवाज) भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. अभय राज निषाद, दिलीप निषाद, निरंजन निषाद, नीरज निषाद, राजकेशर निषाद और प्रियंजन निषाद सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में दर्शक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)