Jaunpur News विवाहित महिला से प्रेम का दर्दनाक अंजाम, युवक ने गोमती में कूदकर की आत्महत्या

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 Aawaz news 



जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय पोख्ता चौकी अंतर्गत सद्भावना पुल से एक युवक ने नदी में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। अगले दिन सुबह नदी से उसका शव बरामद किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सिपाह मोहल्ला निवासी संजय यादव का 22 वर्षीय पुत्र लालू यादव बुधवार रात करीब 10 बजे घर से निकला था। बताया जाता है कि वह सद्भावना पुल पर पहुंचा और वहां से नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और देर रात तक गोताखोरों की तलाश की गई, लेकिन होली के त्योहार के कारण तत्काल गोताखोर उपलब्ध नहीं हो सके।


अगले दिन सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुल से कुछ दूरी पर नदी में युवक का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक एक विवाहिता महिला से प्रेम संबंध को लेकर मानसिक तनाव में था। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)