आवाज़ न्यूज़
पटना (बिहार)। बिहार विधानसभा परिसर में राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नामांकन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर और शिवेश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इस दौरान एनडीए के नेताओं ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी जीत का भरोसा जताया। कार्यक्रम में गठबंधन के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।
नेताओं ने कहा कि एनडीए एकजुट होकर राज्यसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा और गठबंधन के उम्मीदवार निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगे।

