Jaunpur News जौनपुर: VVPAT वेयरहाउस पर डीएम का औचक निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की ली कड़ी परीक्षा

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर। जनपद में चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित VVPAT वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस में रखी VVPAT मशीनों की सुरक्षा, रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मशीनों के सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि VVPAT मशीनों का रख-रखाव निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की साफ-सफाई, CCTV कैमरों की कार्यस्थिति और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सुरक्षा उपकरण हर समय पूरी तरह सक्रिय रहें और निगरानी व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

डीएम ने कहा कि चुनावी उपकरणों से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होना अत्यंत आवश्यक है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) परमानंद झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)