Jaunpur News जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, वाराणसी ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने वाली एक विवाहिता की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ताखा पूरब मोहल्ला निवासी नंदिनी गोंड (उम्र लगभग 23 वर्ष), पत्नी विशाल गोंड ने बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि वाराणसी ले जाते समय शिवपुर के पास रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतका का मायका सुरिस गांव (शाहगंज क्षेत्र) में है और उनकी शादी वर्ष 2023 में हुई थी।

मृतका के पिता रमेश ने शाहगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)