जौनपुर: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से युवक की मौत, वाराणसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0


Aawaz News 

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर (उम्र लगभग 24 वर्ष), पुत्र मुस्तफा घोसी बुधवार को तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते से गुजरते समय एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

वाराणसी में उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)