Aawaz news
जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता द्वारा कीटनाशक का सेवन करने से उसकी मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बक्शी नेवादा गांव निवासी शन्नो (उम्र लगभग 32 वर्ष), पत्नी मुस्ताक ने शनिवार देर रात किन्हीं अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया।
बताया जा रहा है कि कीटनाशक के सेवन के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी हुई, वे आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए।
हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

