जौनपुर के बदलापुर स्थित स्मार्ट चैम्प्स अकादमी में पृथ्वी दिवस के अवसर पर मंगलवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें शिक्षकों ने बच्चों को पृथ्वी के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
विद्यालय में “पृथ्वी बचाओ” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। साथ ही परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश भी दिया गया।
छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने “प्लास्टिक को ना कहें” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वहीं बड़ी कक्षाओं के छात्रों ने प्रकृति की रक्षा करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में आदित्य पांडेय, संध्या पांडेय, प्रिंसी, सौम्या निगम, ऋषभ निगम, हर्षित, करिश्मा, निखिल, ईशान्वी, आस्था, अनन्या, समृद्धि, मैथिली, इशिका और शिवाक्षी समेत कई विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विद्यालय के निदेशक अभिषेक सिंह, निशु सिंह, रक्षा मैम, अरुण सर, अनुपमा मैम और रजनी मैम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को “पेड़ लगाओ, स्वच्छ हवा पाओ” संदेश के साथ पौधे वितरित किए गए। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

